यह समुद्र तल से 900 से 1800 मीटर की ऊंचाई पर सफलतापूर्वक इसे उगाया जा सकता है. . .
यह फल बेल पर लगता है. .
इसमें नर तथा मादा दोनों पौधे लगाने पड़ते हैं. तुड़ाव के बाद ग्रेडिंग करनी पड़ती है.
वजन के हिसाब से ग्रेडिंग की जाती है.
200 दिन में यह फल तैयार हो जाता है !
इसकी रोपाई के समय पौधे से पौधे की दूरी 6 मीटर रखी जाती है.
एक लाइन से दूसरी लाइन 4 मीटर की दूरी पर रह सकती है.
एक हेक्टेयर में कीवी फल के 416 पौधे लगा सकते हैं.
बसन्त ऋतु के दूसरे सप्ताह में बेल में अंकुर फूटने के समय कोहरा नहीं पड़ना चाहिए, और इसके अलावा तेज गर्मी, आंधी तथा ओलावृष्टि से भी पौधों की पत्तियों, फूलों तथा फलों को क्षति पहुंच सकती है।इसलिए साथ में वायु अवरोधक तथा उचित सिंचाई का प्रबन्ध करके आसानी से उगाया जा सकता है।
कीवी फल की खेती के लिए गहरी, उपजाऊ, अच्छी जल निकासी वाली, बलुई रेतीली दोमट मिट्टी उपयुक्त होती है। जिसका पीएच मान 5.0 से 6.0 के बीच हो और पानी का समुचित निकास हो सके वह कीवी फल की बेलों की बढ़ोत्तरी के लिए सबसे अच्छी होती है।
कीवी फल के फायदे?
1. लंबे समय तक जवां रखता है
इसमें विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में होते हैं। ये त्वचा की कोशिकाओं को लंबे समय तक ठीक रखते हैं और प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाते हैं।
2. शरीर को रिपेयर करता है
इसमें विटामिन सी सबसे अधिक मात्रा में होता है जो संतरे की अपेक्षा दोगुनी मात्रा में होता है। यह शरीर में आयरन को सोखने में मदद करता है। खासतौर पर अनीमिया के उपचार में इसका सेवन बहुत अधिक फायदेमंद है।
3. डायबिटीज पर नियंत्रण
इसमें ग्लाइकेमिक इंडेक्स कम मात्रा में होता है जिससे रक्त में गलूकोज नहीं बढ़ता। इस वजह से यह डायबिटीज, दिल के रोग और वेट लॉस में बहुत फायदेमंद है।
4. गर्भावस्था में फायदेमंद
गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन 400 से 600 माइक्रोग्राम फोलिक एसिड की आवश्यकता होती है। यह फोलिक एसिड का अच्छा स्रोत है। गर्भ में बच्चे के मस्तिष्क के विकास में इसके सेवन से बहुत फायदा मिल सकता है।
5. अच्छी नींद
अगर आपको पर्याप्त नींद नहीं आती है तो कीवी का सेवन करें। इससे मन शांत रहेगा और नींद भी अच्छी आएगी। कीवी खाने से नींद की क्वालिटी 5 से 13 प्रतिशत तक बेहतर हो जाती है।
6. आंखों के लिए है फायदेमंद
कीवी में ल्यूटिन पाया जाता है, जो हमारी त्वचा और टिशूज को स्वस्थ रखता है। कीवी के सेवन से आंखों की कई बीमारियां दूर रहती है। आंखों की ज्यादातर समस्याएं ऐसी हैं जो इन्हीं ल्यूटिन के नष्ट हो जाने के कारण पैदा होती हैं। इसके अलावा कीवी में भरपूर विटामिन ए पाया जाता है जो आंखों की रोशनी अच्छी रखता है।
7. कीवी से शरीर प्रतिरक्षा प्रणाली में वृद्धि
कीवी फल में पोषक तत्व और विटामिन सी से भरपूर होता है। विटामिन सी एक आवश्यक पोषक तत्व है.सिर्फ 1 कप कीवी आपके दैनिक जीवन मूल्य का लगभग 273 प्रतिशत तक प्रदान करता है. एक अध्ययन में यह भी पाया गया है,कि ठंड या फ्लू जैसी बीमारियों के विकास की संभावना को कीवी बड़े आराम से कम कर सकता है। यह बीमारिया विशेष रूप से 65 से कम उम्र के वयस्कों और छोटे बच्चों को होती है
8. किवी खाने के फायदे दिल के लिए –
कीवी फ्रूट आपके दिल से संबंधित समस्याओं को दूर करने में बहुत ही प्रभावकारी होता है। किवी में उपस्थित पोटेशियम लो ब्लड़ प्रेशर को नियंत्रित कर दिल के दौरे के रिस्क को कम करने में मदद करते है। यदि आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रित और स्थिर होता है तो यह आपके स्वस्थ दिल को दर्शाता है। किवी फल में फाइबर और विटामिन होते है जो आपकी धमनियों को मजबूत कर उनके कार्यक्षमता को बढ़ाते है। इस प्रकार किवी फल का नियमित सेवन कर हम दिल से संबंधित बीमारीयों को दूर कर सकते है।
9. पेट की बीमारियों में फ़ायदा
आमतौर पर होने वाली पेट की छोटी मोटी बीमारियों के लिए तो कीवी मानो राम बाण इलाज है, जैसे की इस से पेटदर्द, दस्त, बवासीर वगेरह से भी आराम मिलता है। साथ ही इसका रेशा यानि फाइबर हमारे पाचन तंत्र को सही तरीके से काम करते रहने में मदद करता है, और कब्ज़ के मरीज़ों के लिए तो कीवी अमृत समान है।
10. त्वचा रोगों में कीवी के फायदे
किवी फल के अंदर विटामिन इ और ऐंटि-ऑक्सिडेंट भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जो की त्वचा को जवान बनाए रखने के लिए जरुरी होते हैं। यदि आप रोजाना किवी का इस्तेमाल करते हैं। तो इससे आपकी त्वचा लंबे समय तक जवान बनी रहेगी।
11. कीवी से बढ़ती है इम्यूनिटी
कीवी खाने से आप बदलते मौसम से होनेवाले इंफेक्शन से बच सकते हैं| जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है उनके लिए यह फल काफी फायदेमंद रहता है। आमतौर पर होने वाली पेट की छोटी मोटी बीमारियों के लिए तो कीवी मानो राम बाण इलाज है, जैसे की इस से पेटदर्द, दस्त,, बवासीर वगेरह से भी आराम मिलता है। साथ ही इसका रेशा यानि फाइबर हमारे पाचन तंत्र को सही तरीके से काम करते रहने में मदद करता है, और कब्ज़ के मरीज़ों के लिए तो कीवी अमृत समान है।
कैंसर से लड़ने में मिलती मदद
कीवी में डीएनए संबंधित समस्याओं के उपचार में कारगर पाए गए तत्व भी मिलते हैं। इस वजह से इनका कई तरह के कैंसर से लड़ने के लिए अपनाए जाते पारंपरिक चीनी उपचार में काफी इस्तेमाल होता है
12. अस्थि रोगों एवं जोड़ों के दर्द में आराम
पोटैशियम नामक तत्व जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है, वो भी कीवी में मौजूद है और इसीलिए इसे महिलाओं में ढलती उम्र में होने वाले अस्थिरोग ओस्टियोपोरोसिस के लिए फायदेमंद माना गया है। साथ ही जोड़ों के दर्द और आर्थराइटिस जैसी समस्याओं के होने पर भी कीवी का उपयोग करने से बड़ा आराम मिलता है।
भारत में कीवी फल की खेती?
भारत में भी कई राज्य सफलतापूर्वक उत्पादन कर रहे हैं ।हिमाचल, केरला, उत्तर प्रदेश और मेघालय जैसे राज्यों में इसकी खेती व्यापक स्तर पर शुरु हो चुकी है।
कीवी फल की खेती से किसानों को कितनी आमदनी होगी?
कीवी फलों की खेती से किसान अच्छी आमदनी अर्जित कर रहे हैं!कीवी की एक फल की कीमत औसतन ₹40 से लेकर ₹ 150 तक भैरी करते रहता है।
इसकी खेती से किसान *भाई एक हेक्टेयर में 25 लाख तक* मुनाफा कमा सकते हैं।

6 Comments
क्या झारखंड मे कीवी की खेती हो सकती है।
ReplyDeleteहां
DeleteThanks
ReplyDeleteSoper
ReplyDeleteउसे कब लगाया जाए और बीज या पौधा कहां से मिलेगा ?
ReplyDeleteआप अपने जिला के कृषि विज्ञान केंद्र से संपर्क कीजिए!वहां से आपको कृषि पदाधिकारी प्रशिक्षण से लेकर बीज का सारी जानकारी देंगे।
Deleteधन्यवाद