Toxin Remove: अपने शरीर को टॉक्सिन फ्री करना चाहते हैं,तो सेवन कीजिए Ganoderma मशरूम ।
शरीर की गंदगी(Toxin) को करे साफ
गैनोडर्मा मशरूम के सेवन से मनुष्य के शरीर के अंदर जमी गंदगी को साफ किया जा सकता है।Ganoderma मशरूम शहरी के अंदर जमे गंदगी को निकालने के लिए सबसे महत्वपूर्ण फूड सप्लीमेंट है।
Ganoderma मशरूम के औषधीय गुण:-
Ganoderma मशरूम दुनिया का सर्वोत्तम मशरूम है।अब तक के इतिहास में खोजी गई सबसे महत्वपूर्ण जड़ीबूटी है।इसके अंदर अब तक 700 से भी अधिक औषधीय गुणों की खोज हो चुकी है। ऋषि मशरूम (गैनोडर्मा ल्यूसिडम) का उपयोग भारत, चीन,जापान, मलेशिया एवं अन्य एशियार्इ देशों में अमर मशरूम(mushroom of immortality) के रूप में किया जाता है। यह औषधीय गुणों से परिपूर्ण होता है, इसके विभिन्न टानिक तथा टेबलेट बाजार में उपलब्ध हैं। इस मशरूम में पालीसैकराइडस एवं ट्राइटरपीनायडस, एडिनोसिन, ऑर्गैनिक जर्मेनियम प्रमुख रासायनिक तत्व होते है जो रक्तचाप, रक्त शर्करा, टयूमर, कैंसर सहित अन्य रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते है। इससे तैयार दवा का उपयोग मानसिक तनाव कम करने, मोटापा कम करने, जोडों के दर्द, हिपैटाइटिस, ब्रान्काइटिस, बवासीर, मधुमेह, कैंसर एवं एडस के उपचार में किया जाता है।यह मनुष्य की कोशिकाओं को स्वस्थ करके हमें नवजीवन प्रदान करता है।
यह मशरूम प्रतिरक्षा प्रणाली बढा़ए
मशरूम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हमें मुक्त कणों से बचाने का काम करता है. इसको खाने से शरीर के विषाणुरोधी क्षमता और शरीर में प्रोटीन की मात्रा बढती है, जो कि कोशिकाओं को रिपेयर करता है। यह एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक है जो कि माइक्रोबियल और अन्य फंगल संक्रमण को ठीक करता है।
कैंसर
यह प्रोस्टेट और ब्रेस्ट कैंसर से बचाता है।इसमें बीटा ग्लूकन और कंजुगेट लानोलिक एसिड होता है जो कि एक एंटी कासिजेनिक प्रभाव छोड़ते हैं। यह कैंसर के प्रभाव को कम करते हैं। इसलिए कैंसर के मरीज भी गैनोडर्मा से राहत पा सकते हैं।
हृदय रोग
गैनोडर्मा में हाइ न्यूट्रियंट्स पाये जाते हैं इसलिये ये दिल के लिये अच्छे होते हैं। इसमें कुछ तरह के एंजाइम और रेशे पाए जाते हैं जो कि कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करते हैं।तो यदि आप हृदय रोगों से निजात चाहते हैं तो आपको गैनोडर्मा का सेवन करना चाहिए।
मधुमेह (शुगर)
गैनोडर्मा वह सब कुछ देगा जो मधुमेह रोगी को चाहिये।इसमें विटामिन, मिनरल और फाइबर होता है।
साथ ही इमसें फैट, कार्बोहाइड्रेट और शुगर भी नहीं होती, जो कि मधुमेह रोगी के लिये जानलेवा है। Ganoderma मशरूम शरीर में इनसुलिन को बनाती है।
Ganoderma मशरूम को ऋषि मशरूम भी कहा जाता है।
Ganoderma मशरूम का उत्पादन
गैनोडर्मा मशरूम के औषधीय महत्व को देखते हुए पूर्वी देशों में इसके उत्पादन की विधि विकसित की गई है।परन्तु जलवायु की भिन्नता और विशेष प्रकार के कृषि अवशेषों की उपलब्धता के कारण गैनोडर्मा मशरूम के उत्पादन का तरीका कुछ भिन्न है।
सामग्री तैयार करना
गैनोडर्मा मशरूम की खेती के लिए गेहूँ का भूसा और लकड़ी का बुरादा 1:3 के अनुपात में लिए जाते है, दोनों को करीब 20 घण्टों तक अलग-अलग गलाने के पश्चात इसे बाहर निकाल कर अतिरिक्त जल को निकल कर दोनों को बराबर मात्रा में मिला देते है, पानी की मात्रा सामग्री में 65 प्रतिशत के लगभग होनी चाहिए।
इसके बाद दोहरी की हुई थैलियों में ऊपर की और प्लास्टिक की वलय और रुई की डाट लगा देते हैं| इसके ऊपर कागज और रबर बैण्ड लगाकर इसे ऑटोक्लेव में 15 पौण्ड दाब पर डेढ़ से दो घण्टे के लिए निर्जीविकरण करते हैं, इसके उपरान्त इसे ठण्डा होने के लिए रख देते हैं।
बीज तैयार
उपर सुझाई गई विधि से तैयार मिश्रण में 3 प्रतिशत गीले मिश्रण के हिसाब से बीजाई करते हैं, फिर इसे 30 से 35 डिग्री सेल्सियस तापमान पर बीज बढ़वार के लिए रख देते हैं, लगभग4 से 5 सप्ताह के अंदर बीज बढ़वार पूर्ण हो जाती।
थैलियों को काटना और डॉट हटाना- चाकू से इन थैलियों के चारों तरफ कट लगा देते हैं, आर्द्रता बनाये रखने के लिए पानी का निरन्तर छिड़काव किया जाता हैं।
Ganoderma मशरुम की तुड़ाई
उपरोक्त प्रकार से कट लगी हुई थैलियों से कुछ दिनों के बाद गैनोडर्मा मशरूम के अंकुरण निकलना प्रारम्भ हो जाते है, बढ़वार धीरे-धीरे होती है, करीब 4 से 5 सप्ताह में यह परिपक्व हो जाती है।संग्रह करने के लिए मशरुम को घुमाकर तोड़ लिया जाता है। इसे सूखाकर इसका पाउडर बनाकर लम्बे समय तक इसको संग्रहित किया जा सकता है।कुछ देशी और विदेशी कम्पनियाँ फूड सप्लीमेंट बनाकर बाजार में केप्सूल और पाउडर के रुप में बिक्री करती है।
नोट:- Ganoderma मशरूम प्राकृतिक रूप से सुखी लकड़ी या पेड़ पे उगते हैं।

8 Comments
धन्यवाद
ReplyDeleteAchchhi jankari
ReplyDeleteइसका प्रोडक्ट कहा मिलेगा
ReplyDeleteBahut sundar jankari
ReplyDeleteधन्यवाद
Deleteये प्रोडक् हेल्थ के लिए बहुत अच्छा लाभ दायक है
ReplyDeleteबिलकुल सही बोले
DeleteSuper information
ReplyDelete