छुई मुई का पौधा छूने से क्यों मुरझा जाता है?
छुई-मुई के पौधे की पत्तियां स्पर्श के प्रति संवेदनशील होती हैं। जब हम इनकी पत्ती को छूते हैं तो पतली दीवारों वाली कोशिकाओं से तने में चला जाता है, फलस्वरूप ये कोशिकायों सिकुड़ जाती हैं और पत्तियों का तनाव समाप्त हो जाता है, जिससे उनमें ऐंठन पैदा हो जाती है। इसी को हम छुई-मुई का मुरझाना कहते हैं। इसी मुरझाने के गुण के कारण ही यह पौधा विश्व भर में प्रसिद्ध है।
छुई - मुई के औषधीय लाभ:-
(1). पातालकोट के आदिवासियों के अनुसार छुईमुई की जड़ और पत्तों का चूर्ण दूध में मिलाकर दो बार देने से बवासीर और भगंदर रोग ठीक होता है।छुईमुई के पत्तों का एक चम्मच पाउडर दूध के साथ प्रतिदिन सुबह शाम लेने से बवासीर या पाइल्स में आराम मिलता है।
(2). छुईमुई की जड़ और पत्तियों का पाउडर दूध में मिलाकर दो बार देने से बवासीर और भगंदर जैसे रोग में आराम मिलता है।
(3). डाँग में आदिवासी पत्तियों के रस को बवासीर के घाव पर सीधे लेपित करने की बात करते हैं। इनके अनुसार यह रस घाव को सुखाने का कार्य करता है और अक्सर होने वाले खून के बहाव को रोकने में भी मदद करता है।
(4). खांसी हो तो लाजवंती के जड़ के टुकड़ों के माला बना कर गले में पहन लो। हैरानी की बात है कि जड़ के टुकड़े त्वचा को छूते रहें बस इतने भर से गला ठीक हो जाता है। इसके अलावा इसकी जड़ घिसकर शहद में मिलाये।
(5). इसको चाटने से, या फिर वैसे ही इसकी जड़ चूसने से खांसी ठीक होती है।
(6). इसकी पत्तियां चबाने से भी गले में आराम आता है। यदि छुईमुई की 100 ग्राम पत्तियों को 300 मिली पानी में डालकर काढ़ा बनाया जाए तो यह काढ़ा मधुमेह के रोगियों को काफी फायदा होता है।
(7). छुईमुई और अश्वगंधा की जड़ों की समान मात्रा लेकर पीस लिया जाए और तैयार लेप को ढीले स्तनों पर हल्के हल्के मालिश किया जाए तो स्तनों का ढीलापन दूर होता है।
(8). स्तन में गाँठ या कैंसर की सम्भावना हो तो लाजवंती की जड़ और अश्वगंधा की जड़ घिसकर लगाएँ।
(9). छुईमुई की जड़ों का चूर्ण (3 ग्राम) दही के साथ खूनी दस्त से ग्रस्त रोगी को खिलाने से दस्त जल्दी बंद हो जाती है।
वैसे डाँगी आदिवासी मानते है कि जड़ों का पानी में तैयार काढ़ा भी खूनी दस्त रोकने में कारगर होता है।
(10). छुईमुई की पत्तियों और जड़ों में एंटीमायक्रोबियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण होते हैं जिनकी पुष्टि आधुनिक विज्ञान भी करता है और मजे की बात ये भी है कि आदिवासी अंचलों में हर्बल जानकार आज भी त्वचा संक्रमण होने पर इसकी पत्तियों के रस को दिन में 3 से 4 बार लगाने की सलाह देते हैं।
(11). टांसिल्स होने पर इसकी पत्तियों को पीसकर गले पर लगाने से जल्द ही समस्या में आराम मिलता है। प्रतिदिन 2 बार ऐसा करने से तुरंत राहत मिल जाती है,
(12). जिन्हें गोईटर की समस्या हो उन्हें भी इसी तरह का समाधान अपनाना चाहिए।
(13). Uterus या गर्भाशय बाहर आता है तो, पत्तियां पीसकर रुई से उस स्थान को धोएँ।
(14). प्राचीन आदिम जनजातियों के अनुसार तीन से चार इलायची, छुईमुई की जड़ें 2 ग्राम सेमल की छाल (3 ग्राम) को आपस में मिलाकर कुचल लिया जाए और इसे एक गिलास दूध में मिलाकर प्रतिदिन रात को सोने से पहले पिया जाना चाहिए, यह नपुंसकता दूर करने के लिए एक कारगर फार्मूला है।
(15). छुईमुई की जड़ों का काढ़ा तैयार कर सर्पदंश होने पर प्रभावित शारीरिक अंग पर लगाने से जहर का असर कम हो जाता है। कई इलाकों के सर्पदंश होने पर रोगी को इस रस का सेवन भी कराया जाता है।
(16). हृदय या किडनी बढ़ गए हैं और उन्हें नॉर्मल करना है, तो इस पौधे को पूरा सुखाकर, इसके पाँचों अंगों (फूल, पत्ते, छाल, बीज और जड़) ) का 5 ग्राम 400 ग्राम पानी में उबालें। जब रह जाए एक चोथाई, तो सवेरे खाली पेट पी लें।
(17). छुई - मुई के पत्तों को पानी में पीसकर नाभि के निचले हिस्से में लेप करने से पेशाब का अधिक आना बंद हो जाता है। पत्तियों के रस की 4 चम्मच मात्रा दिन में एक बार लेने से भी फायदा होता है।
(18). यह पौधा बहुत गुणवान है और बहुत विनम्र भी; तभी तो इतना शर्माता है।
आप भी इसे लजाते हुए देख सकते है।
बस अपने गमले में लगाइए और पत्तियों को छू भर दीजिये।
छुई - मुई के अन्य भाषाओं में नाम
छुई - मुई का वानस्पतिक नाम (मिमोसा पुडिका) Syn-Mimosa hispidula Kunth होता है। लाजवन्ती Mimosaceae (मिमोसेसी) कूल का होता है। लाजवन्ती को अंग्रेजी में Sensitive plant (सेन्सेटिव प्लान्ट) कहते हैं। लाजवन्ती को विभिन्न भाषाओं में भिन्न-भिन्न नामों से पुकारा जाता है। जैसे-
Sanskrit-लज्जालु, नमस्कारी, अंजलिकारिका, समङ्गा, शमीपत्रा, रक्तपादी, जलकारिका, खदिरका;
Hindi-लज्जावन्ती, छुई-मुई, लजारु, लाजवती, लजउनी;
Odia-लाजकुरी
Kannadaनाचीकेगीडा , लज्जा मुडुगुडवरी,Gujrati-रीसामणी , रीसमनी
Tamil-थोट्टा-सिनिंगी , तोटलवडी
Telegu-मुणुगु दामरगु , अट्टापट्टी
Bengali-लज्जाबती , लाजक
Nepali-भूहरीझार
Punjabi-लाजवंती
Marathi-लाजालु , लाजरी
Malayalam-टोटावडी (Tottavaadi।
English-हम्बल प्लांट (Humble plant), टच मी नॉट (Touch me not), शेम प्लान्ट

0 Comments