Subscribe Us

Header Ads

कमला महतो खेती और व्यवसायिक खेती से सालाना 2 लाख रुपया से अधिक की कमाई कर रही हैं।।

 



कमला महतो घाटशिला प्रखंड के उल्दा पंचायत, पुतडू ग्राम के निवासी हैं,कमला महतो अपने क्षेत्र मैं खेती और व्यवसायिक किसानी कर एक अलग ही छवि और मुकाम हासिल कर ली है।कमला महतो धान की खेती के साथ - साथ सब्जी,दलहन,तिलहन की खेती करती हैं,और पशुपालन भी करती है,जिससे कमला महतो सालाना 2 लाख से अधिक की कमाई करती हैं!कमला महतो अपने जिला के कृषि विज्ञान केंद्र एवम आत्मा - कृषि विभाग से प्रशिक्षण एवम उचित सलाहकार से यह मुकाम हासिल की है यह कमला महतो का कहना है।


कमला महतो ने बताया कि मेहनत और लगन से कुछ भी हासिल हो सकती है,बस आपका इरादा पक्का होना चाहिए।।


किसान कमला महतो के पास 7 एकड़ जमीन है,जिसमें 3 एकड़ सिंचित जमीन है और 4 एकड़ असिंचित है। 1 एकड़ जमीन में कमला महतो जी ने अमरूद का पौधा लगाई है! जिसमें कमला अपने पति के साथ मिलकर 100 अमरूद का पौधा लगाई हैं।। अमरूद के पौधों में सिर्फ जैविक खाद  का उपयोग किया है, सिर्फ गोबर खाद और नीम खल्ली, करंज खल्ली दिया जाता है। पूरी तरह आर्गेनिक अमरूद का उत्पादन होता है। अमरूद के पेड़ में हर साल लगभग 38,40 क्वींटल अमरूद का फल आता है। कमला महतो जी 3 एकड़ जमीन में कद्दू, नेनुआ, ककड़ी, खीरा, भिंडी, टमाटर, फुलगोभी, बंधागोभी, बीन, साग और आलू आदि की खेती करती हैं!इसके साथ - साथ  मुंग और सरसों की भी  खेती करती हैं। सब्जी उत्पादन एवं समेकित कृषि प्रणाली को विस्तार से समझने के लिए कमला महतो ने कृषि विज्ञान केन्द्र दारीसाई से प्रशिक्षण लिया । आत्मा ऑफिस के द्वारा लगातार सहयोग एवं वहां के  कृषि  वैज्ञानिक के मार्गदर्शन में कमला महतो जी खेती-बाड़ी में एक्सपर्ट  हो गई हैं।


कमला महतो जी पशुपालन करके  भी अच्छी - खासी कमाई कर लेती हैं।


कमला महतो जी धान एवं सब्जी की खेती के अलावा कुशलतापुर्वक पशुपालन कर अपने आय को बढ़ा रही हैं।कमला महतो जी के पास 2 गाय, 30 मुर्गी, 10 बत्तख, 6 बकरी और 40 कबूतर है। कमला खरीफ मौसम में 3 एकड़ जमीन पर हाइब्रीड धान का खेती श्रीविधि के तहत लाईन सोईंग से की है तथा बाकी बचे जमीन में मक्का की खेती कर नगद लाभ अर्जित करती हैं।



कमला महतो दीपशिखा सखी  महिला मंडल ग्रुप से जुड़ी हुई है! खेती-बाड़ी के लिए समूह के मासिक बचत से छोटे-छोटे लोन  लेकर खेती कार्य में लगाती हैं। समय पर लोन को चुका कर दोबारा  से लोन लेकर सिर्फ खेती के काम में पैसे लगाती हैं जिससे पैसे की समस्या का समाधान हो गया वहीं इनके परिवार की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हो गई है। समेकित कृषि प्रणाली को अपना कर कमला महतो व्यवासयिक तौर पर खेती कर सलाना 2 लाख रुपया से अधिक का कमाई कर रही हैं! जो की  किसी भी साधारण महिला के लिए गर्व और सम्मान की बात है।

Post a Comment

2 Comments