ड्रेगन फ्रूट की खेती!एवम इसके औषधीय लाभ और किसानों की आर्थिक आय में वृद्धि।
ड्रैगन फ्रूट बिल्कुल नया किसान बंधुओ को सुनने को मिला रहा है,बहुत सारे किसान तो ड्रेगन फ्रूट का नाम भी नही सुना हैं ? अजीब नाम वाला यह फल के फायदे भी बहुत ज्यादा हैं । मार्केट मैं 400-500 रुपए किलो बिकता हैं यह फल। लोग भी सोच रहें हैं की आखिर क्या बला है यह जो लोग ईसके पिछे जानने के लिए उत्सुक हैं ।इसकी खेती के लिए पैसे खर्चने को तैयार हैं। तो किसान बंधुओ आपको बताते चले की इस फल की उत्पत्ति मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और मेक्सिको से हुई है और अब एशिया में भी इसका खूब प्रयोग किया जा रहा है।
ड्रेगन फ्रूट केऔषधीय गुण या लाभ?
ड्रैगन फ्रूट एक गुलाबी रंग का चमकदार फल है. यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है ! ज्यादातर गर्मियों में इस फल का सेवन किया जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स, प्रोटीन, कैलशियम आदि पाया जाता है.
यह आपके शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
विटामिन से भरपूर…
ड्रैगन फल बी विटामिन समूह सहित विटामिन सी के अलावा अन्य विटामिनों भी मौजूद है जैसे कि बी 1, बी 2, और बी 3 विटामिन ब्लड प्रेशर,। ब्लड शुगर और हार्ट के मरीजों की दिक्कतों को भी दूर कर सकेंगे | मूलत: इस फल की खास खासियत यह है कि रक्त में प्लाजमा को भी खाने के तुरंत बाद बढ़ाता है | त्वचा स्वास्थ्य, और कोलेस्ट्रॉल औऱ थायरॉयड से लड़ने में भी मदद करता हैं।
ड्रैगन फ्रूट की खेती अब भारत में।
पिछले कई साल से इसे थाईलैंड ,लंका ,वियतनाम आदि से इसे निर्यात किया जा रहा है ! भारी मांग को देखते हुए, अब इसकी खेती भारत में भी होने लगी है, पश्चिम भारत यानि महाराष्ट्र और गुजरात और उसके बाद सुदूर उत्तर पूर्व के अर्ध पहाड़ी राज्यों वा आंध्र कर्नाटक, अरुणाचल, सिक्किम और मणिपुर के किसान इसे पिछले कुछ वर्ष से ऊगा रहे है और भारी लाभ कमा रहे है।भारत के किसानो की दशा और दिशा बदलने के लिए हमें नई खेती की ओर जाना चाहिए। नियमित खेती को छोड़कर हमें कुछ नई फसल को उगाना चाहिए जिसमें ड्रैगन फ्रूट एक लाभ वाली फसल हो सकती है।
एक नई तरह की खेती किसान को लाभ की ओर ले जा सकती है जिससे अच्छा खासा कमा सकता है जो अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ एक अच्छी जीवन शैली यापन कर सकते हैं।
ड्रैगन फ्रूट का मार्केट?
बहुत सारेऔषधीय गुणों से भरपूर फल तेजी से अंतर्राष्ट्रीय जगत में अपना स्थान बनाने के बाद भारत के उपभोक्ता में भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
बड़े-बड़े शहरों में इसकी डिमांड बढ़ने लगी है ।
ड्रैगन फ्रूट की खेती के लाभ ?
भारी लाभ और इस फल की लोकप्रियता को देखते हुए अब उत्तर और मध्य भारत के किसान भाई भी इसकी खेती में दिलचस्पी दिखा रहे है ।
एक बार लगाने के बाद दो से तीन साल में यह पौधा भरपूर फल देने लग जाता है जो 15 से 20 साल लगातार फल देता है और एक एकड़ की आमदन 15 से 25 लाख प्रति वर्ष होती है और देखरेख का खर्च और मेहनत बहुत कम होती है।
बीमारी और कीट पतंगों और जंगली जानवरो से भी इस पौधे को कोई खतरा नहीं है ! इसका फल लाल ,सफ़ेद और पीले रंग के गूदे में उपलब्ध है।
भारत में इसके लाल गूदे वाले फल को पसंद किया जा रहा है और इसी की खेती भी की जा रही है ! सीमेंट कंक्रीट के बने खम्बों और ऊपर गोल पहिये के सहारे लगने वाले पौधों से भरा खेत भी लोगो में भारी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
ड्रेगन फ्रूट की खेती करने के लिए कहां संपर्क करें?
ड्रेगन फ्रूट की खेती करने के लिए आप अपने जिले के कृषि विज्ञान केंद्र या किसान आत्मा ऑफिस से संपर्क कर सकते हैं!वहां के कृषि अधिकारी आपको खेती की संपूर्ण जानकारी देंगे साथ ही उन्नत तरीके से ड्रेगन की खेती का प्रशिक्षण भी देंगे।
क्या ड्रेगन फ्रूट की बिक्री को लेकर मार्केट में कोई दिक्कत होगी?
जी नहीं ड्रेगन फ्रूट की डिमांड अभी भारतवर्ष में बहुत ज्यादा है!और इसकी खेती बहुत ही कम पैमाने पे होती है!इसीलिए किसान ड्रेगन फ्रूट की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
ड्रेगन फ्रूट की खेती मैं कितना रुपया इन्वेस्ट करे?
जी ड्रेगन फ्रूट की खेती करने के लिए शुरू में इन्वेस्ट कम रूपयो से करना ही बेहतर होगा!क्योंकि बिना अनुभव का बड़ी पूंजी कभी - कभी किसानों को हानि का सामना करना पड़ता है!इसीलिए शुरुवात में छोटे स्तर पे ड्रेगन की खेती कीजिए,जब आपका ड्रेगन की खेती में थोड़ी सी अनुभव हो जाएगी उसके बाद आप बड़े पैमाने पे इसकी खेती कर सकते हैं।
राजस्थान मैं ड्रेगन की खेती?
हां राजस्थान में ड्रेगन की खेती की जा सकती है!क्योंकि ड्रेगन की खेती कम बारिश वाली खेती है!और ड्रेगन फ्रूट कैक्टस प्रजाति का पौधा है।अन्य फसलों के मुकाबले ड्रेगन की खेती में पानी कम लगता है!और राजस्थान मैं इसकी खेती के लिए पर्याप्त पर्यावरण मौजूद है।।
ड्रेगन फ्रूट का प्लांट?
अगर आप ड्रेगन फ्रूट की खेती से अच्छी इनकम करना चाहते हैं तो आप इसकी प्लांट 1 एकड़ जमीन से कर सकते हैं,अगर आप ड्रेगन की खेती 1 एकड़ में करते हो तो आपको मुनाफा भी अच्छी खासी हो जाएगी करीब 8 से 10 लाख रुपया तक आप कमा सकते हैं।।
आखिर किसान ड्रेगन फ्रूट की खेती क्यों करे?
किसान को ड्रेगन फ्रूट की खेती इसीलिए करना चाहिए क्योंकि इस फसल में केवल एक बार निवेश करें, पारंपरिक खेती के मुकाबले लगभग 25 वर्षों तक लगातार आमदनी हो सकती है। कैक्टस प्रजाति का यह पौधा को पानी की कम जरुरत पड़ती है। इसमें चरने या कीड़ा लगने का जोखिम भी नहीं है। ड्रिप विधि से टपक सिचाई की जरूरत है। किसानों को आत्मनिर्भर बनने के लिए केवल धान,गेहूं,दलहनी से कुछ नहीं होने बाला है। इसलिये किसानों को खुद सोचना होगा। एक एकड़ मे 8 से 10 लाख रुपए के फल होंगें इसके अलाबे प्रतिवर्ष होगी दो लाख के पौधे भी बेच सकते हैं

7 Comments
Super
ReplyDeleteThis comment has been removed by the author.
ReplyDeleteवाकई में लाजवाब बिजनेस हैं
ReplyDeleteGood knowledge
ReplyDeleteक्या झारखंड मे ड्रेगन फ्रूट की खेती हो सकती है
ReplyDeleteGood
ReplyDeleteBahut achchha fruit h
ReplyDelete