Subscribe Us

Header Ads

सुभाष महतो जी मशरूम की खेती से कर रहे हैं,महीना का 15 से 20 हजार रुपया तक इनकम।

 सुभाष जी मशरूम की खेती से अच्छी कमाई कर रहे हैं।



सुभाष महतो जी जामताड़ा जिला के छोटे से गांव अमलाचातर से आते हैं,12 महीना विभिन्न तरह की खेती करते हैं,लेकिन अभी मशरूम की खेती से अच्छी कमाई कर रहे हैं।


सुभाष जी का मशरूम कहां बेचते हैं?



सुभाष जी बताते हैं की अपने लोकल मार्केट मिहिजाम और जामताड़ा में इनका मशरूम आसानी से 150 रू किलो बिक्री हो जाता है,सुभाष जी रोजाना 5,7 कच्चा मशरूम बिक्री करते हैं।


सुभाष जी ने मशरूम की खेती का प्रशिक्षण कहां से लिया था?


सुभाष जी बताते हैं,उनके साथ कृषक अंकेज सिंह जी ने उनको प्रशिक्षित किया था,और उन्होंने ही मशरूम की खेती के लाभ को बताया था,अभी सुभाष जी अपने आस - पास के क्षेत्रों में भी लोगो को मशरूम की खेती करने का प्रशिक्षण देते हैं और साथ ही सुभाष महतो जी कृषि विभाग से भी जुड़े हुए हैं।


मशरूम प्रोडक्ट


सुभाष जी बताते हैं!की वो मशरूम का आचार बनाते हैं,जो मार्केट मैं 400 रू किलो बिकता है,मशरूम का बड़ी और पकोड़ा भी बनाते हैं,जो की बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट खाने में लगाता है।।


कोन सी प्रजाति का मशरूम की खेती करते हैं?


सुभाष महतो जी 2 प्रकार के प्रजाति का मशरूम की खेती करते हैं, अगस्त से मार्च  महीने तक आयस्टर मशरूम की खेती और बाकी सीजन मिल्की मशरूम की खेती।।


मशरूम की खेती के लिए आवश्यक सामग्री?


आयस्टर एवम मिल्की मशरूम की खेती के लिए जो आवश्यक सामग्री है!

गेंहू की भूंसी या बिचाली का कुट्टी ,पॉलिथीन,चुना,फॉर्मलिन,वेवेस्टीन पाउडर।


ऑर्गेनिक तरीके से भी मशरूम की खेती होती है,जिसमे आपको गेंहू की भूंसी या बिचाली को बॉयल कर सकते हैं या और भी ऑर्गेनिक प्रोडक्ट का यूज करके भूसे या कुट्टी को सोधन कर सकते हो।


जानिए मशरूम खाने क्या - क्या फायदे होते हैं?



1)मशरूम में एंटी-ऑक्सीडेंट भूरपूर होते हैं।इनमें से खास है ergothioneine, जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने और वजन घटाने में सहायक होता है।


2)मशरूम में मौजूद तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इससे सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियां जल्दी-जल्दी नहीं होतीं।मशरूम में मौजद सेलेनियम इम्यून सिस्टम के रिस्पॉन्स को बेहतर करता है।


3) मशरूम विटामिन डी का भी एक बहुत अच्छा माध्यम है। यह विटामिन हड्डियों की मजबूती के लिए बहुत जरूरी होता है। नियमित तौर पर मशरूम खाने पर हमारी आवश्यकता का 20 प्रतिशत विटामिन डी हमें मिल जाता है।


4)मशरूम में बहुत कम मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जिससे वह वजन और ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ाता।


5) मशरूम में बहुत कम मात्रा में कोलेस्ट्रॉल होता है और इसके सेवन से काफी वक्त तक भूख नहीं लगती।


इसके अलावा मशरूम को बालों और त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। वहीं कुछ स्टडीज में मशरूम के सेवन से कैंसर होने की आशंका कम होने की बात तक कही गई है।

Post a Comment

6 Comments