Subscribe Us

Header Ads

नोनी फल पृथ्वी का अमृत फल,इसके आश्चर्यजनक फायदे एवम इसकी खेती।

 नोनी फल को धरती का अमृत फल क्यों कहा जाता है?



🔺नोनी फल को कई नामों से पुकारा जाता है:-

हॉग एपल, चीज फल, लेड, दर्द निवारक वृक्ष, आच, आक, आल, वेन कट्टपिटलवम, मद्दी, मोलुगु मुलुगु, उष्ण कटिबंधीय फल, आलू जैसा सफेद, पीला या हरे रंग का।


🔺नोनी में जेरोनाइन एन्ज़ाइम होता है, जेरोनाइन सूक्ष्म जंतुओं, पौधों, जानवरों और इंसानों की कोशिकाओं में मिलता है


🔺जेरोनाइन, मानवीय कोशिकाओं की भित्तियों के छिद्रों के आकार को बढ़ाये ताकि बढ़ते अवशोषण के लिए पौष्टिक तत्व आसानी से कोशिकाओं में प्रवेश कर सकें, जेरोनाइन की कमी से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता घटती है


नोनी फल के  चमत्कारिक फायदे :-



1. नोनी फल कैंसर जैसे घातक रोग को क्योर करने में सहायक है।


2. नोनी फल गठिया, जोड़ों के दर्द से छुटकारा दिलाने में सहायक है।


3. हाई ब्लडप्रेशर को शीध्र नियत्रंण में लाने में नोनी फल सहायक है।


4. स्त्रीयों में बाझंपन दूर करने में नोनी फल सहायक है।


5. मासिक धर्म में गड़बड़ी की समस्या दूर करने में नोनी फल सहायक है।


6. पुरूषों की अन्दुरूनी बीमारियां दूर करने में नोनी फल सहायक है।


7. केलौरी बर्न करने में नोनी फल सेवन फायदेमंद है। वजन नियत्रंण करने में नोनी फल सक्षम है। नोनी फल से वजन नियत्रंक पेय बनाये जाते हैं।


 

8. माइग्रेन समस्या को ठीक करने में नोनी फल सहायक है।


9. पेट सम्बन्धित विकारों कब्ज, गैस, एसिडिटी, दस्त इत्यादि को ठीक करने में सहायक है।


10. चेहरे त्वचा पर विकार होने पर नोनी फल सेवन और नोनी फल का लेप लगाना फायदेमंद है।


11. नोनी फल अस्थमा, सांस विकारों को ठीक करने में सहायक है।


12. नोनी फल लीवर, पाचन तंत्र को दुरूस्त करने में सक्षम है।


13. शुगर लेवल को तुरन्त नियत्रंण करने में नोनी फल सहायक है। नोनी फल एक तरह से इंसुलिन का काम करता है।


14. शरीर में अकड़न, दर्द दूर करने में नोनी फल सहायक है।

16. नोनी फल लगातार सेवन करने से शरीर समस्त रोग विकारों से दूर रखने में सहायक है।


17. नोनी फल सेवन से शरीर में रोगप्रतिरोधक क्षमता तेजी से बढ़ाने में सहायक है।


18. मानसिक तनाव को तुरन्त घटाने में नोनी फल रस सेवन फायदेमंद है।


19. बाल झड़ने - टूटने की समस्या में नोनी फल का रस सेवन और बालों पर लगाने से समस्या से तुरन्त छुटकारा दिलाने में सहायक है।


20. नोनी फल से कई तरह की दवाईयां, स्वास्थ्यवर्धक पेय, सौन्दर्य प्रशाधन  बनाने में इस्तेमाल किया जाता है।


नोनी फल की खेती भारत मैं कहां होती है?




नोनी फल की खेती समुद्र तटीय इलाकों में तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, गुजरात, अंडमान निकोबार, मध्यप्रदेश सहित नौ राज्यों में 650 से 700 एकड़ में इसकी खेती हो रही है। वहीं कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्व चेयरमैन व वर्ल्ड नोनी रिसर्च फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. कीर्ति सिंह ने कहा इस फल में दस तरह के विटामिन, खनिज पदार्थ, प्रोटीन, फोलिक एसिड सहित 160+ पोषक तत्व हैं।


देश - विदेश में नोनी फल की मांग कितनी है?


नोनी फल की डिमांड देश और विदेश दोनो जगह बहुत है,बहुत सारी कंपनिया इसका जूस बनाकर लोगो के बीच ला रही है,तो कई कंपनिया कैप्सूल के रूप मैं बाजार मैं उतार रही है।।

फूड सप्लीमेंट के रूप लोग नोनी फल को अपना लाइफस्टाइल मैं शामिल कर रहे हैं,ताकि लोगो को इसका औषधीय गुण मिलता रहे और स्वास्थ्य रहे।।

Post a Comment

4 Comments